Deoli News 25 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बोरडा गणेश मंदिर परिसर में रविवार को बालाजी सेवा मंडल की मीटिंग हुई। जिसमें हनुमान जन्मोत्सव 2026 के भंडारे का हिसाब प्रस्तुत किया गया और नई कार्यकारिणी का गठन हुआ।
यहां बालाजी सेवा मंडल में अध्यक्ष श्री बालाजी महाराज, संरक्षक श्री सांवरिया सेठ है। जबकि उपाध्यक्ष सुरेश साहू, सचिव चेतन वैष्णव, महामंत्री किशन बिशनानी, कोषाध्यक्ष रामावतार साहू, सह कोषाध्यक्ष अनूप पाटनी, मंत्री महेंद्र शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी रणवीर साहू, संगठन मंत्री विनोद साहू, मीटिंग संयोजक अमित साहू, जुलूस प्रभारी दिनेश वैष्णव, हनुमान चालीसा संयोजक संजय साहू, मीडिया प्रभारी अनिल शर्मा को सर्वसम्मति से बनाया गया।
इस दौरान बालाजी सेवा मंडल के अरुण सिंहल, नोरत साहू, राहुल साहू, बालमुकुंद साहू, अखिल शर्मा, दिनेश पांचाल, लोकेश त्रिपाठी, वरदान साहू मुकेश साहू समेत सेवा मंडल सदस्य मौजूद थे।
एयू बैंक के निशुल्क आई कैम्प में 52 ग्राहकों को मिला परामर्श


