Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबिग न्यूज : देवली में जयपुर रोड पर गोली मारी, युवक घायल

बिग न्यूज : देवली में जयपुर रोड पर गोली मारी, युवक घायल

एक अन्य युवक को कार समेत अपहरण कार ले गए बदमाश


Deoli News 19 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड पर गुरुवार रात एक बड़ी वारदात हुई। इस दौरान कुछ बदमाशों ने पोल्याड़ा निवासियों युवको पर गोली चला दी। उक्त घटनाक्रम में एक युवक घायल हुआ है। जिसे देवली चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

पुलिस की जानकारी के मुताबिक घायल संतोष उर्फ सिंहा पुत्र शक्ति सिंह कंजर निवासी पोल्याड़ा थाना दूनी है। जबकि कमल कंजर गोली मारने के प्रयास के दौरान सुरक्षित बच गया। वही कार चालक बीरू कंजर निवासी पोल्याड़ा को बदमाश गोली मारकर अपने साथ अपहरण कर ले गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह कार मेहंदवास थाना पुलिस की पकड़ में आ गई है। उक्त घटनाक्रम से शहर के जयपुर रोड पर अफरा तफरी मच गई। घायल संतोष ने बताया कि उसकी पंजाब निवासी कुछ लोगों से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। जिन्होंने देवली इलाके में होटल किराए पर दिलाने की बात हुई। दोनों पक्ष में सहमति होने पर गुरुवार रात 7 बजे करीब पंजाब से तीन जने देवली बस स्टैंड आए। जिन्होंने कहा कि उनके पास कार नहीं है।

इस पर संतोष, कमल और वीरू उन्हें लेने के लिए देवली बस स्टैंड के पास आए। तीनों जनों के पास बलेनो कार थी। जहां तहसील के पास मिठाई की दुकान के करीब पंजाब निवासी तीनों जनों को कार में बिठाया। बताया गया कि शहर के जयपुर रोड सिद्धार्थ होटल के करीब पहुंचते ही तीनों जनों ने संतोष को गोली मार दी। जिसमें गोली संतोष के बाएं कंधे को छूकर निकल गई। लेकिन वह जख्मी हो गए। जबकि कमल बच गया और वीरू को बदमाश अपने साथ अपहरण कर ले गए। उक्त घटनाक्रम में पिस्टल भी बरामद हुई है। जिसे पुलिस को सौप कर दिया गया है। वहीं देवली पुलिस को अग्रिम जानकारी मिलने पर पुलिस मेहंदवास थाना के लिए रवाना हो चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपहरण कर ले गए युवक को गोली मारने की सूचना सामने आई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर यह हमला किया जा सकता है। लिहाजा बदमाशों ने पूरी रणनीति के साथ यह हमला किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d