Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsवीडियो देखें : कैफ़े पर चाय पी रहे युवक पर ताबड़तोड़ हमला

वीडियो देखें : कैफ़े पर चाय पी रहे युवक पर ताबड़तोड़ हमला


Jahazpur News 19 दिसंबर (मोहम्मद आज़ाद नेब) मांडलगढ़ रोड स्थित रॉयल कैफ़े के बाहर बैठे चाय पी रहे युवक पर कारों में आए दर्जनों बदमाशों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

थाना प्रभारी जहाजपुर मनीष देव ने बताया कि सरसिया निवासी मनीष मीणा पुत्र दुर्गालाल मीणा ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि 18 दिसंबर शाम करीब 4 बजे वह रॉयल कैफे मांडलगढ़ रोड जहाजपुर के बाहर बैठा चाय पी रहा था। इस दौरान जहाजपुर की तरफ से चार गाड़ियां आई। जिसमें दो स्कार्पियों एक अल्टो, एक क्रूज़र में बैठकर करीब 30-40 जने आए। जिन्होंने आते ही गाली गलौज करते हुए लकड़ियां से पीड़ित पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे पीड़ित के हाथ, पैर दोनों पैर व सिर पर गंभीर चोटे आई। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि जीतू मीणा निवासी बोरानी, नवल मीणा निवासी बोरानी, रोहित मीणा निवासी कोटा को वह जानता है। जबकि अन्य लोगों के नाम वह नहीं जानता।

मारपीट के दौरान पीड़ित के चिल्लाने पर मोइन कुरैशी बीच बचाव कराने आया तो उन लोगों ने मोइन कुरैशी के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान एएसआई भागचन्द के जिम्मे की है। लेकिन यह पूरा मामला फिल्मी स्टाइल से हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d