Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsवारदात सीसीटीवी में कैद, बकरी चोर गैंग फिर सक्रिय

वारदात सीसीटीवी में कैद, बकरी चोर गैंग फिर सक्रिय


Jahazpur News 19 दिसंबर (मोहम्मद आज़ाद नेब) क्षेत्र में एक बार फिर बकरी चोर गैंग सक्रिय हो चुकी है। चोरों ने पिछले दिनों मांडलगढ़ रोड स्थित एक मकान के बेसमेंट का ताला तोड़कर पांच बकरे चुरा लिए। वारदात का पता सुबह उठने पर लगा।

वहीं यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। क्षेत्र में पूर्व में भी इस तरह की वारदात हो चुकी है।जानकारी के मुताबिक जेनुल आबेदिन पुत्र अब्दुल हमीद निवासी वार्ड न. 16 निवासी ने गत 10 दिसंबर को थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि उनके पास तीन दर्जन बकरे है। वहीं 10 दिसंबर सुबह करीब 6 बजे उनके कमरे के बाहर गेट पर लगा ताला टूटा हुआ था। शंका होने पर जांच की तो 5 बकरे कम थे। वहीं मकान मे लगे कैमरों मे देखने पर पता चला कि सुबह के करीब 4 बजे चार जनों ने उनके मकान के ताले को सरिया से तोड दिया और तीन बकरों को अपने साथ ले गए। वहीं इसके कुछ देर बाद बाद वे गाडी लेकर आए और दूसरी बार दो बकरे और चुराकर ले गए। जिससे पीड़ित को एक लाख 39 हजार का नुकसान हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d