Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur dam"बीसलपुर बांध पर अब जल्द गूंजेगा सायरन"

“बीसलपुर बांध पर अब जल्द गूंजेगा सायरन”

रविवार को एक घंटे में बढ़ा एक सेंटीमीटर जलस्तर


Deoli News 20 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध की स्थिति पर ताजा अपडेट के अनुसार रविवार दोपहर 12 बजे बांध का जलस्तर आरएल 314.96 मीटर दर्ज किया गया है। लिहाजा 315 के आंकड़े से डेम का लेवल महज 4 सेंटीमीटर दूर है

वही शाम तक यह आंकड़ा छूने की संभावना है। जबकि इसकी कुल भराव क्षमता 315.50 मीटर है। बांध में वर्तमान में 34.914 टीएमसी पानी भरा है और त्रिवेणी नदी का जलस्तर 3.40 मीटर पर बह रही है। सुबह 6 बजे यह जलस्तर आरएल 314.90 मीटर था। बीसलपुर बांध जयपुर, अजमेर और टोंक जिले के लिए लाइफ लाइन है, और इसका जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बांध की भराव क्षमता को देखते हुए जल्द ही इसके छलकने की संभावना है। बांध के निकटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जलभराव और अन्य संबंधित समस्याओं के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है। ऐसी स्थिति में लोगों को आगाह करने एवं नदी के तटीय क्षेत्र से हटाने के लिए डेम पर चेतावनी सायरन बजाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d