Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk"शिक्षा और सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए"

“शिक्षा और सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए”


Deoli News 20 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (प्रथम) रामराय मीणा ने शनिवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय दौलता और यूपीएस रावता का अवलोकन किया। अवलोकन में उन्होंने विद्यालयों के विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय दौलता में अवलोकन के दौरान एमडीएम मेन्यू के अनुसार पाया गया और साफ-सफाई एवं स्वच्छता का नियमित ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। एबीएल किट एवं टीएलएम का उपयोग नियमित करने के लिए टीचर्स को निर्देश दिए गए और लक्ष्य के अनुरूप पौधे लगाने के निर्देश दिए गए। विद्यार्थियों को जरूरी सुधार करवाने के निर्देश दिए और हाईवे के नजदीक विद्यालय होने से अध्यापिकाओं को विद्यार्थियों की सुरक्षा के निर्देश दिए। इसी तरह यूपीएस रावत में अवलोकन के दौरान विद्यार्थियों का स्तर अच्छा पाया गया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा दी गई। विद्यालयों के संस्था प्रधानों को विद्यालय संचालन समय में विद्यार्थियों की सुरक्षा को कहा।

निरीक्षण में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने विभागीय निर्देशानुसार समस्त शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की बात बताई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d