Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident News...बेटे तेरी याद आ रही है, पुत्र घर आया तो महिला की...

…बेटे तेरी याद आ रही है, पुत्र घर आया तो महिला की हुई मौत

पीहर पक्ष ने लगाया संदिग्ध मौत का आरोप, कराया पोस्टमार्टम, मृतका ज्योति कॉलोनी निवासी


Deoli News 26 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर से सटी हनुमान नगर थाना क्षेत्र की ज्योति कॉलोनी में एक 47 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मौत की सूचना पर पीहर पक्ष के लोगों ने सवाल खड़े कर दिए। वहीं पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर हनुमान नगर थाना पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है।

हनुमान नगर थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक दुर्गालाल व कैलाश नाथ ने बताया कि यह मृतका सुनीता खंडेलवाल पत्नी पंकज खंडेलवाल निवासी ज्योति कॉलोनी है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने सूचना दी की सुनीता खंडेलवाल की मौत हुई है, जो उन्हें संदिग्ध प्रतीत हो रही है। इस पर हनुमान नगर पुलिस राजकीय चिकित्सालय पहुंची तथा मामले की जानकारी लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने बताया कि मामले में मृतका सुनीता खंडेलवाल के भाई विकास खंडेलवाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी। इस रिपोर्ट में विकास खंडेलवाल ने बताया कि उन्हें अपने भांजे श्लोक खंडेलवाल (वंश) के जरिए बुधवार सुबह अपनी बहन की मौत की जानकारी मिली। वे मौत के कारणों को जानना चाहते हैं। लिहाजा पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है।

बताया गया कि मृतका सुनीता खंडेलवाल का पति शहर के कोटा रोड कर ऑटो पार्ट्स की दुकान करता है।

बेटे श्लोक ने कहा कि,” मां को याद आ रही थी” इसलिए आया देवली

मृतका सुनीता के 19 वर्षीय पुत्र श्लोक खंडेलवाल ने सहायक उपनिरीक्षक कैलाश नाथ व दुर्गालाल को बताया कि वह मंगलवार को ही देवली आया था। वह जयपुर में बीबीए ऑनर्स की पढ़ाई करता है। गत दो दिन पूर्व सुनीता ने पुत्र श्लोक को व्हाट्सएप पर मैसेज किया कि बेटे तेरी याद आ रही है, तू कब तक आएगा। इस पर पुत्र श्लोक मंगलवार को देवली पहुंच मां के धोक लगाई तथा माँ को गिफ्ट दिया। मृतका के पुत्र श्लोक खंडेलवाल ने पुलिस को बताया कि रात 2 बजे करीब उनकी मां सुनीता बार-बार दर्द के मारे कराह रही थी तथा करवट ले रही थी।

Oplus_131072

इस पर श्लोक ने मां को अस्पताल ले जाने की बात कहीं। लेकिन माँ ने मना कर दिया। वही बेटे ने अपने पास रखी दर्द निवारक दवा उसे दे दी। इसके बाद सुबह जब स्थिति गंभीर लगी तो बेटा मां सुनीता को लेकर देवली चिकित्सालय आया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर पुत्र के होश उड़ गए। वहीं इसकी सूचना अपने मामा को दी। सूचना पर टोंक स्थित महिला के पीहर पक्ष से कई लोग देवली पहुंचे। जिन्होंने मौत संदिग्ध बताते हुए पोस्टमार्टम करने की बात कही।

रात को तबीयत खराब होने के बाद हुई उल्टी

मृतका के पुत्र श्लोक ने बताया कि उनकी मां को मंगलवार देर रात उल्टी भी हुई। लेकिन इसका उन्हें पता नहीं चला। सुबह उल्टी दिखाई देने पर पता चला। इधर, मेडिकल बोर्ड सदस्य डॉ. जगलाल, डॉ. राहुल सांवरिया डॉ. नवल ने शव का पोस्टमार्टम किया। इन चिकित्सकों का कहना है कि फिलहाल मौत की कोई वजह स्पष्ट सामने नहीं आई है। उन्होंने सैंपल लिए है, जो जयपुर फॉरेंसिक लैब में भेजे जा रहे है। चिकित्सकों का कहना है कि मृतका ने उल्टी की तथा मल, मूत्र भी डिस्चार्ज हो गए थे। लेकिन चोट के निशान नहीं है।

पुत्र का कहना है कि बीती रात उनकी मां ने किसी तेल से मालिश की थी। पुत्र ने यह तेल की सीसी समेत अन्य वस्तुओं को बरामद करने की पुलिस से बात कही है। पुलिस का कहना है कि सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं। नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने बताया कि सुनीता तीन-चार दिन पूर्व ही पीहर से ससुराल देवली आई थी। वही पुत्र ने भी पुलिस के समक्ष घर में मम्मी पापा के बीच विवाद होने की बात से इंकार नहीं किया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d