Sunday, July 5, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskभजनेरी धाम में होगा लखेरा-लक्षकार समाज का वार्षिक महोत्सव

भजनेरी धाम में होगा लखेरा-लक्षकार समाज का वार्षिक महोत्सव

  • 19-20 जुलाई को लखेरा-लक्षकार समाज का वार्षिक महोत्सव

  • महोत्सव को लेकर भजनेरी धाम में तैयारियां तेज


Deoli News 5 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बूंदी जिले के भजनेरी धाम में श्रीशिव चैना माता कुशला माता मंदिर के तत्वावधान में 34वां वार्षिक महोत्सव एवं लखेरा-लक्षकार समाज का महासम्मेलन 19 और 20 को आयोजित होगा।

अखिल राजस्थान लखेरा महासभा के मीडिया प्रभारी राजकुमार लक्षकार (देवली) ने बताया कि दो दिवसीय इस आयोजन की शुरुआत रविवार 19 जुलाई को चुंदड़ी बोली, कलश, हवन, पोशाक और आरती की बोली के साथ होगी। जबकि इसी दिन रात्रि 9 बजे से माता की इच्छा तक विशाल भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। महोत्सव के दूसरे दिन 20 जुलाई सुबह 5:30 बजे मंगला आरती और उसके बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा सुबह 11 बजे से महाप्रसादी शुरू होगी। अखिल राजस्थान लखेरा (लक्षकार) युवा संगठन, जयपुर द्वारा इस अवसर समाज के लोगों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

इसमें मंदिर दर्शन व्यवस्था, शरबत, चाय, पोहा, मिठाई, दवाइयां और परिवहन के लिए ऑटो सुविधा समेत सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी। ट्रस्ट और कार्यकारिणी समिति ने समाज के लोगों से इस आयोजन में शामिल होकर आस्था और एकता के उत्सव को सफल बनाने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d