Jahazpur News 5 जून (मोहम्मद आज़ाद नेब) वन विभाग ने अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बांकरा में एक अवैध आरा मशीन जब्त की है। कार्रवाई के दौरान करीब 6 ट्रॉली पंचमेल लकड़ी भी जब्त की गई।
रेंजर आरके शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई डीएफओ के निर्देशन में की गई। कार्रवाई दल में वनकर्मी भेरूलाल, राकेश मीणा एवं वीरेंद्र मीणा सहित थे।टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से संचालित आरा मशीन को जब्त किया तथा बड़ी मात्रा में पंचमेल लकड़ी बरामद की। जब्त की गई लकड़ी को विभागीय कब्जे में लेकर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



