Deoli News 25 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में पड़ रही प्रचंड गर्मी का असर अब केवल इंसानों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देवालयों में भी इसका प्रतीकात्मक प्रभाव देखा जा रहा है। भगवान को गर्मी की तपिश से बचाने के लिए मंदिरों में विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।
शहर के श्रीचारभुजानाथ मंदिर में ठाकुर जी की प्रतिमा के पास कूलर लगाया गया।हैं, ताकि मंदिर के गर्भ गृह में शीतलता बनी रहे और भगवान को गर्मी न लगे। श्रद्धालुओं का मानना है कि जिस तरह लोगों को इस मौसम में राहत की आवश्यकता है, उसी श्रद्धा भाव से आराध्य देव के लिए भी शीतल जल और कूलर की व्यवस्था की गई है। सूरज के तीखे तेवरों के बीच मंदिरों में ठाकुर जी के खान-पान और भोग में भी बदलाव किया गया है। अब भगवान को शीतल पेय पदार्थों और मौसमी फलों का भोग लगाया जा रहा है।
चारभुजानाथ मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर भी पुजारियों द्वारा प्रतिमाओं के श्रृंगार में सूती वस्त्रों का उपयोग किया जा रहा है और जलधाराएं प्रवाहित की जा रही हैं। इसी तरह आम लोगों दिनचर्या में भी गर्मी के अनुरूप दही, छाछ, जूस, खरबूजा, तरबूज का बढ़ा हैं। शनिवार दोपहर 12 बजे 39 डिग्री का तापमान रिकार्ड किया गया है, जो आज अधिकतम 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। भीषण गर्मी से अब मकानों की छते तपने लगी है।


