Deoli News 14 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बोरड़ा गणेश मंदिर में चल रहे विकास कार्यों में सहयोग देने के लिए एक भामाशाह ने 25 हजार रुपए भेंट किए है।

मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष गिरिराज जोशी ने बताया कि यह भामाशाह चेतन कुमार, महेंद्र कुमार जैन कोटा है। जिन्होंने ट्रस्ट को 25 हजार रुपए की राशि भेंट की है। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष जोशी, सदस्य चंद्रभान गोयल, अर्पण गोयल, मोतीलाल मीणा ने भामाशाह का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
क़ासीर में महिलाओं ने गोवर्धन पूजा की
कासीर में मंगलवार को महिलाओं ने गोवर्धन पूजा की। महिलाओं ने एकजुट होकर गौमाता की पूजा की और गोवर्धन पर्व मनाया। सामाजिक उत्सव में महिलाओं ने एक साथ परंपरागत गीत गाया। वहीं ठाकुरजी के मंदिर में सामूहिक रूप से अन्नकूट किया जा रहा है। जिससे सामाजिक एकता व समरसता की भावना मजबूत हो रही है।




