Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई

गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई

कार्यक्रम स्थल पर फिर बना असमंजस

Deoli News 14 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला के समर्थन में आमसभा के लिए आ रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर मंगलवार दोपहर भाजपा कार्यकर्ताओं की कुचलवाड़ा रोड स्थित एक गार्डन में बैठक हुई।

इसमें पार्टी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को आमसभा में लाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा, भाजपा नेता रमेश जिंदल, नरेश बंसल समेत ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देवली के लिए यह सौभाग्य की बात है कि केंद्रीय मंत्री शाह यहां जनसभा के लिए आ रहे हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं को उक्त जनसभा को सफल बनाने के लिए एकजुट होने की जरूरत है। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र से भी भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से आमजन को उक्त आमसभा में लाने पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में कार्यक्रम स्थल को लेकर भी चर्चा की गई। इसी तरह शहर में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं की ओर से पीले चावल बांटकर लोगों को आमंत्रण दिए जाने पर भी बात हुई। इसी तरह आम सभा के दौरान आने वाले गणमान्य लोगों को पास दिए जाने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा 20 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को उक्त आमसभा में लाने का लक्ष्य तय किया गया। जिसके लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्र में पदाधिकारी को जिम्मेदारियां दी जा रही है। जिलाध्यक्ष पराणा ने बताया कि कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई।

आमसभा की जगह को लेकर फिर बना असमंजस

उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह पुलिस, प्रशासनिक व भाजपा के पदाधिकारियों ने देवली हायर सेकेंडरी परिसर व मंडी परिसर का अवलोकन किया। इसके बाद बीजेपी पदाधिकारी ने हायर सेकेंडरी परिसर में आम सभा किए जाने पर सहमति दी तथा इसके लिए रिटर्निंग अधिकारी को लिखने को भी बताया। लेकिन उसके बाद किन्हीं के कारणों से फिर से जगह पर असमंजस बन गया।

जानकारी के अनुसार खेल मैदान व स्कूल परिसर में आमसभा किए जाने में अड़चन है। इसके चलते पार्टी अन्य जगह देख रही है। हालांकि अभी तक आमसभा को लेकर जगह तय नहीं हो पाई है। जबकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की आमसभा में अब महज बुधवार का दिन बाकी रहा है। उधर, प्रशासन व पुलिस लगातार अपनी तैयारी में जुटी है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d