Deoli News 14 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विश्व डायबिटीज दिवस पर मंगलवार को जनसेवा समिति की प्रेरणा से लोगों की नि:शुल्क जांच की गई।

दरअसल यह जांच शहर के अटल उद्यान में की गई। इस दौरान जन सेवा समिति के कन्हैयालाल लुनिवाल ने भ्रमण पर आए लोगों के शुगर लेवल की जांच की। यहां स्वेच्छा से 105 लोगों ने अपने ब्लड शुगर लेवल का परीक्षण कराया। इस दौरान लुनीवाल ने लोगों को मधुमेह से बचाव के लिए खान-पान का ध्यान रखने व सेहतमंद लाइफस्टाइल के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यह बीमारी लाइफस्टाइल डिजीज है। जिसकी वजह से कई बीमारियां शरीर को घेर लेती है। इस बीमारी से बचने के लिए सावधानी व लाइफस्टाइल का बेहतर होना ही उपचार है।




