Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsहमला व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज

हमला व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज


Deoli News 14 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के देवली गांव निवासी एक युवक ने स्वयं तथा अपने भाई पर हमला कर घायल करने तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का सोमवार रात देवली थाने में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि यह मामला देवली गांव निवासी राहुल सामरिया पुत्र संपत समरिया ने दर्ज कराया है। इसमें बताया कि गत 11 नवंबर को पीड़ित ने स्वयं के साथ मारपीट कर गाली गलौज करने का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद सोमवार रात करीब 9:45 बजे नवराज सिंह सोलंकी, कान्हा जाट, नितिन माली, धनराज जाट, धन्ना जाट, हरिराम समेत 7-8 लोग आए। जिन्होंने पीड़ित राहुल व उसके भाई गोपाल सामरिया पर जानलेवा हमला किया तथा बुरी तरह घायल कर दिया।

मौके पर मौजूद कुलदीप मीणा घायलों को देवली अस्पताल लेकर आया तथा पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने मारपीट कर घायल करने तथा एससी एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीकृत किया है। जिसकी जांच पुलिस उपाधीक्षक देवली करेंगे। पूर्व में दी गई रिपोर्ट के अनुसार यह मामला वाहन खड़ा करने को लेकर हुआ था। दरअसल राहुल सामरिया हिसार के ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। वह गत 10 नवंबर को कंपनी का वाहन लेकर गांव आया। जिसने यह वाहन सरकारी स्कूल के समीप खड़ा किया।

पूर्व के दी गई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि इस दौरान उक्त आरोपियों ने रात 11:30 बजे वहां जाकर वाहन खड़ा करने को लेकर गाली गलौज की तथा मारपीट की थी। पीड़ित पक्ष ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d