16 नवंबर को होगी आम सभा
Deoli News 14 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी 16 नवंबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के देवली दौरे को लेकर मंगलवार सुबह भाजपा पदाधिकारी व स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने आमसभा की जगहों का अवलोकन किया।

इस दौरान दो जगह देखने के बाद एक स्थान पर सहमति बनी। स्थानीय चुनाव समिति के सदस्य व भाजपा नेता नेमीचंद जैन ने बताया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत समेत पदाधिकारी व उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा, सीओ देवली सुरेश कुमार, थाना प्रभारी भंवरलाल वैष्णव आदि ने हायर सेकेंडरी परिसर देवली व कृषि उपज मंडी परिसर का निरीक्षण किया। इसमें पार्टी ने देवली हायर सेकेंडरी परिसर को आमसभा के लिए सर्वाधिक उपयुक्त बताया तथा प्रशासन को केंद्रीय गृहमंत्री की आमसभा यही करने की बात कही। इसकी एक वजह यह भी है कि हायर सेकेंडरी परिसर में सभा के लिए विशाल जगह है।

साथ ही यहां वीआईपी कारकेट की पार्किंग, वीआईपी वाहनों की पार्किंग आदि की व्यवस्था है। इसे लेकर पार्टी की ओर से रिटर्निंग अधिकारी उनियारा को भी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जा रहा है। हायर सेकेंडरी कैंपस के लिए ही एनओसी की मांग की जा रही है। इसमें आम सभा के लिए हायर सेकेंडरी परिसर का सिंगल नाम दिया गया है। इसी तरह अधिकारियों ने केंद्रीय गृहमंत्री के हेलीकॉप्टर टेक ऑफ व लेडिंग की व्यवस्था को लेकर सीआईएसएफ में जगह देखी। इस दौरान भाजपा नेता सुरेश अग्रवाल, राजीव गोयल, महावीर प्रसाद जैन समेत मौजूद थे।
उल्लेखनीय की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की 16 नवंबर सुबह 11 बजे देवली में आम सभा होगी। यह आमसभा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित की जा रही है


