कार्यक्रम घोषित, आम सभा की जगह पर मंथन शुरू
Deoli News 14 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 16 नवंबर को देवली में आएंगे। बीजेपी में तैयारी को लेकर सरगर्मी शुरू हो चुकी है।


टोंक मीडिया प्रभारी कमलेश यादव की जानकारी के अनुसार देवली में सुबह 11 बजे आमसभा होगी। यह आमसभा भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला के समर्थन में की जा रही है। अमित शाह जरिए हेलीकॉप्टर देवली पहुंचेंगे। इसे लेकर भाजपा में तैयारियां शुरू हो चुकी है। वही आम सभा के स्थान को तय किए जाने को लेकर मंगलवार को पार्टी प्रत्याशी समेत कार्यकर्ताओं व नेताओं की कुचलवाड़ा रोड स्थित एक गार्डन में बैठक होगी। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की है बैठक कई मायने में महत्वपूर्ण होगी।
देवली में होने वाली बैठक के जरिए हिंडोली, जहाजपुर, केकड़ी व टोंक विधानसभा को साधने की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा पार्टी प्रत्याशियों में भी जोश भरने की कवायद की जाएगी। इसकी वजह देवली विधानसभा की भौतिक स्थिति महत्वपूर्ण है। पूर्व में भी कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी भी देवली में चुनावी सभा कर चुके हैं। इसकी वजह देवली की भौतिक स्थिति रही है।
देवली पर इन जगहों पर किया जा रहा है विचार
पार्टी सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की आमसभा को लेकर देवली में चार जगहों पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल इन पर कोई सहमति नहीं बनी है। मंगलवार को हो रही बैठक में इस पर निर्णय किया जाएगा। शहर में पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर, दशहरा मैदान, हायर सेकेंडरी रोड व काला हत्था परिसर पर विचार किया जा रहा है। पार्टी के उच्च अधिकारियों व परस्पर निर्णय के बाद ही स्थान पर सहमति बनेगी।



