Deoli News 14 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में मंगलवार सुबह गोवर्धन पूजा महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर शहर व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने बृजराज भगवान गिर्राज धरण की पूजा अर्चना की।

गोवर्धन पूजा को लेकर महिलाओं ने गोधन एकत्र किया तथा समूह में बैठकर भगवान गिरिराज धरण का गोधन से भौतिक विग्रह बनाया। महिलाओं ने भगवान गोवर्धन के विग्रह की धूप, अगरबत्ती लगाकर तथा भोग लगाकर पूजा अर्चना की। वहीं महिलाओं ने गोधन से बनाए गए भगवान गिरिराज धरण के विग्रह की परिक्रमा कर सुख, शांति, समृद्धि व भक्ति प्राप्त करने की कामना की। इस मौके पर देवली शहर में जनता कॉलोनी, पटेल नगर, विवेकानंद कॉलोनी, साकेत कॉलोनी, एजेंसी एरिया, ज्योति कॉलोनी समेत विभिन्न कॉलोनी में महिलाओं ने भगवान गोवर्धन की पूजा की।

इस मौके पर महिलाएं घरों में अन्नकूट बना रही है। जिसका ठाकुर जी के भोग लगाया जाएगा। इसी तरह शहर के कई मंदिरों में भी अन्नकूट की प्रसादी का आयोजन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि दीपावली की अगले दिन हर बार गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। लेकिन इस बार सोमवती अमावस के चलते एक दिन बाद मंगलवार को पूजा की जा रही है।



