Deoli News 13 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आगामी 16 नवंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देवली आएंगे।

स्थानीय चुनाव समिति के सदस्य व भाजपा नेता नेमीचंद जैन ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार 16 नवंबर सुबह 11 बजे केंद्रीय मंत्री अमित शाह की ओर से भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला के समर्थन में जनसभा करने का कार्यक्रम है। शाह हवाई मार्ग से देवली आएंगे। हालांकि फिलहाल जनसभा की जगह तय नहीं की गई है। लेकिन केंद्रीय गृहमंत्री के आने को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। जानकारी के अनुसार इसी तरह बूंदी के हिंडोली में भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रभुलाल सैनी के समर्थन में जनसभा करेंगे।




