Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsयुवती पर गलत कमेंट करने पर तीन जने गिरफ्तार

युवती पर गलत कमेंट करने पर तीन जने गिरफ्तार

पीड़िता अपने भाई के साथ आई थी स्कूटी की सर्विस कराने

Deoli News 13 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना पुलिस ने शहर के मुख्य बाजार में सोमवार को बाइक शोरूम के समीप एक युवती पर गलत कमेंट करने के आरोप में तीन जनों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि विवाद होने की सूचना पर हेडकांस्टेबल संदीप यादव पुलिसकर्मियों के साथ शहर के मुख्य बाजार स्थित टीवीएस शोरूम के पास पहुंचे। जहां पहले से ही यातायात पुलिसकर्मी कैलाश, ओमप्रकाश थे। पुलिस के पहुंचने पर एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई के साथ टीवीएस शोरूम पर स्कूटी की सर्विस कराने आई थी। इस बीच पल्सर बाइक पर तीन-चार जने आए। जिन्होंने पीड़िता पर गलत कमेंट किए। वहीं पीड़िता के भाई के साथ गाली गलौज व धक्का मुक्की करने लगे।

इस दौरान पुलिस ने भीड़ को साइड किया तो इस युवको ने पुलिस के सामने आवेशित होकर पीड़िता के भाई के साथ गाली गलौज करते हुए दोनों को देख लेने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने मुकेश मीणा पुत्र धामाराम मीणा, उम्मेद सिंह उर्फ पिंटू पुत्र धनसिंह उर्फ कैलाश राजपूत व परमेश्वर पुत्र ग्यारसी लाल मीणा सभी निवासी बासनी, थाना हिंडोली जिला बूंदी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों की बाइक भी दस्तावेज नहीं दिखाने पर एमवी एक्ट के तहत जप्त की गई है। जिसे थाना परिसर में खड़ा कराया गया।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d