Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsमधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति जख्मी, बस स्टैंड की घटना

मधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति जख्मी, बस स्टैंड की घटना


Deoli News 21 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर स्थित जलदाय विभाग के कार्यालय के करीब शुक्रवार को मधुमक्खियां ने एक 55 वर्षीय व्यक्ति पर हमला कर दिया।

जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया। लोगों की सूचना पर एंबुलेंस 108 के पायलट मानसिंह मीणा और कर्मचारी पुखराज मौके पर पहुंचे और घायल को देवली चिकित्सालय ले जाकर उपचार शुरू कराया। अस्पतालकर्मियों व लोगों की सूचना के मुताबिक यह व्यक्ति अमरवासी निवासी किशन राजावत है, जो बस स्टैंड परिसर के पीछे की ओर बस का इंतजार कर रहा था। इस बीच जलदाय विभाग कार्यालय के समीप लगी मधुमक्खियों ने उसके चेहरे पर हमला कर दिया। इस हमले में किशन राजावत के चेहरे पर दर्जनों डंक चुभ गए। वही किशन राजावत के नहीं भागने की वजह से मधुमक्खियां ने लगातार उस पर डंक मार और जख्मी कर दिया। सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और देवली चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराया। जिसका उपचार जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d