Deoli News 21 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीसांवरिया सेठ विकास समिति देवली के तत्वाधान में हर महीने जाने वाली सांवरिया सेठ बस यात्रा इस बार पापमोचनी एकादशी को देवली से रवाना होगी।
देवेंद्र दीपक ने बताया कि पापमोचनी एकादशी आगामी 25 मार्च को है। इस दिन सुबह 11 बजे शहर के जगदीश धाम के पास से बस यात्रा रवाना होगी। यात्रियों को सुबह साढ़े 10 बजे तक बस पर पहुंचना होगा। जिससे कि यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था की जा सके। उक्त यात्रा में श्रद्धालुओं के बीच भजन कीर्तन के अलावा प्रसादी की व्यवस्था की रहती है। इच्छुक यात्री 7737236402 पर संपर्क कर सकते हैं।



