Deoli News 21 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में माह रमज़ान के तीसरे जुम्मे की नमाज शहर की विभिन्न मस्जिदों में अदा की गई। अल अंसार मस्जिद के इमाम मुफ़्ती फारुख लोहार नदवी ने रोज़े के तीसरे अशरे के बारे में बताया।
समाज प्रवक्ता मोहम्मद इदरीस और हारून अंसारी ने बताया कि यहां लोगों से अपने गुनाहों की माफी मांगने और नेक कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रमजान शरीफ का तीसरा अशरा जहन्नुम से निजात का है और इसमें हमें अपने गुनाहों की रब से तौबा मांगनी चाहिए। नमाज ए जुमा के बाद लोगों ने वतन की खुशहाली, अमन चैन, बेहतर जीडीपी, सौहाद्रपूर्वक त्योहार मनाने, भारत के विश्व गुरु बनने की दुआएं की गई। शाही जामा मस्जिद, अल अंसार मस्जिद, एजेंसी मरकज़ मस्जिद, रिसाला मस्जिद, चार मीनार बाबा अय्यूबी मस्जिद, प्रताप कॉलोनी गोसिया मस्जिद, और देवली गाँव मस्जिद में नमाजे जुम्मा अदा की गई।



