Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशीतला माता मंदिर में पूजा की, लगाया बासौड़ा का भोग

शीतला माता मंदिर में पूजा की, लगाया बासौड़ा का भोग


Deoli News 21 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शीतला सप्तमी के पर देवली शहर के छतरी चौराहा स्थित शीतला माता मंदिर में अल सुबह से ही महिलाओं ने पूजा शुरू कर दी। यहां सभी ने माता को ठंडे भोजन का भोग लगाया और परिजनों के सुख और स्वास्थ्य की कामना की।

शीतला सप्तमी को बासौड़ा भी कहा जाता है। इस दिन माता शीतला की खास पूजा की जाती है और उन्हें बासी व ठंडे खाने का भोग लगाया जाता है। भगवान गुरु कृपा संस्थान देवली के संस्थापक पं मुकेश गौतम ने बताया कि शीतला माता को ठंडे खाद्य पदार्थों का भोग लगाया जाता है और इस दिन सभी लोग ठंडा भोजन ही करते हैं। पूजन के दिन किसी भी तरह के गर्म पेय या खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं किया जाता है। घरों में महिलाओं ने पूड़ी, पकौड़ी, पापड़, दही बड़े, औलिया, लापसी आदि ठंडे पदार्थों का भोजन किया। यह स्वास्थ्यकर माना जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d