Deoli News 24 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) माहेश्वरी नवयुवक मंडल देवली के वार्षिक चुनाव रविवार रात जयपुर रोड स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित हुए। इसमें साकेत कॉलोनी निवासी मनीष मालू पुत्र राधेश्याम मालू नवयुवक मंडल के नए अध्यक्ष मनोनीत हुए।
माहेश्वरी नवयुवक मंडल से जुड़े बालकिशन मालू ने बताया कि नवयुवक मंडल देवली के चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए मनीष मालू और महामंत्री पद के लिए दीपक बिड़ला को मनोनीत किया गया है। दोनों नए पदाधिकारियों को नवयुवक मंडल के सदस्यों ने माला पहनाई। इस दौरान सत्र 2024-25 की वार्षिक चुनाव चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। साथ ही यहां हुई मीटिंग के दौरान 2023-24 आय-व्यय का लेखा जोखा उपस्थित सदस्यों के समक्ष कोषाध्यक्ष अंकित काबरा के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा आगामी सामाजिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।
बैठक में शिव शंकर तोतला, शुभम मालू, अंकित काबरा, गौरव काबरा, राजकुमार बल्दवा, सौरभ तोतला, अरुण जाजू, चेतन आगीवाल, विकास बिरला, अक्षय आगीवाल, भगवान मालू व गोविंद माहेश्वरी मौजूद थे।


