Jahazpur News 24 जून (आज़ाद नेब) देशवाली जमाअत खाने में चुनाव अधिकारी हामिद खोखर व हलीम पडियार की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया हुई। इसमें सर्वसम्मति से समाज के पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया।

समाज के चुनाव अधिकारी ने बताया कि बाद नमाज इंशा देशवाली जमाअत खाने में नई काबिना बनाने को लेकर बैठक हुई। जिसमें सदर रफीक पुंवार, नायब सदर ईशाक तंवर, खचांजी साजिद पड़ियार, सैकेट्री निसार तंवर को सर्वसम्मति से चुना गया। समाज के चुने गए सदर रफीक पुंवार भाजपा अल्पसंख्यक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जहाजपुर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष के पद भी है। वे विधायक गोपीचंद मीणा के करीबी है। इस दौरान पूर्व सदर रसीद मोहम्मद नेब, मुंशी पुंवार, नजीर सरवरी, बशीर चौहान, शहजाद पड़ियार, साबिर पड़ियार, निजाम चौहान, गनी आसाम, नजीर अगवान, रईश नेब सहित कई समाज के लोग मौजूद थे।



