जिला माहेश्वरी सभा की बैठक
Deoli News 24 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक जिला माहेश्वरी सभा की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष सत्यनारायण माहेश्वरी की अध्यक्षता में देवली के माहेश्वरी भवन में हुई। बैठक की शुरुआत भगवान महेश की पूजा अर्चना के साथ हुई।
इस दौरान उनियारा में लिए गए प्रस्ताव के अनुसार टोंक जिला माहेश्वरी समाज की परिचय पुस्तिका बनवाने के लिए 15 जुलाई तक आवेदन कर जिला मंत्री सत्यनारायण बिड़ला को भेजने व समाज का प्रतिभा सम्मान, बुजुर्ग दंपति सम्मान, विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन व पूरें टोंक जिला माहेश्वरी समाज परिवारों को आमंत्रण देकर आगामी 15 सितंबर को मालपुरा में एकत्र करना तय हुआ। वही टोंक जिला माहेश्वरी समाज का भामाशाह द्वारा कोष की स्थापना कर जरूरतमंद समाज के लोगों को ऋण उपलब्ध करवाने पर भी निर्णय लिया गया। बैठक में समाज के रमेश बांगड़, राधेश्याम मालू, ओमप्रकाश मालू, नवल मूंदड़ा, गोविंद सोमानी, रामलक्ष्मण काबरा समेत कई जगहों से आए समाज के लोग उपस्थित थे।




