Deoli News 24 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में पिछले कई दिनों से पटाखे की आवाज छोड़ने वाली मोडिफाइड साइलेंसर वाली दो बुलेट बाइकों पर सोमवार को यातायात पुलिस देवली ने कार्रवाई की है।
थाना प्रभारी देवली राजकुमार नायक के अनुसार पिछले दिनों सीएलजी सदस्यों ने आयोजित बैठक में मनचले युवकों की ओर से मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट बाइक चलाने की शिकायत की थी। जिसकी साइलेंसर से निकलने वाली पटाखेदार आवाज से लोगों को तकलीफ हो रही थी। इस पर सोमवार को यातायात प्रभारी इमरान समेत पुलिसकर्मियों की मदद से अभियान चलाकर दो मोडिफाइड बुलेट जब्त की है। जिन्हें पुलिस ने मोटर व्हीकल अधिनियम धारा 207 में जब्त किया। उल्लेखनीय है कि देवली में पिछले काफी वक्त से मोडिफाइड साइलेंसर युक्त बाइक चलाने लोगों को परेशानी हो रही थी। यह युवक रौब झाड़ने के लिए साइलेंसर को मोडिफाइड कराते हैं। तेज आवाज वाली बुलेट बाइक चलाना युवाओं में ट्रेंड बनता जा रहा है। शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। लोगों ने बताया कि इसी तरह देवली में पुलिस सायरन व हूटर वाली कार भी चल रही है।



