Deoli News 7 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर स्थित स्वस्ति योगशाला में रविवार को महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कालिका पेट्रोलियम यूनिट की महिला कांस्टेबल रजिया बानो ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
योगशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें सिखाया गया कि किसी भी आपात स्थिति में, खासकर पुलिस के पहुंचने तक वे स्वयं को किस प्रकार सुरक्षित रख सकती हैं। प्रशिक्षण में किडनैपिंग अटैक, नाइफ अटैक और गुत्थम पछाड़ टेक्नीक सहित स्थितियों से निपटने के तरीके सिखाए गए। साथ ही यह भी बताया गया कि दैनिक उपयोग की वस्तुएं चुन्नी या पर्स को कैसे आत्मरक्षा के लिए हथियार के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
महिलाओं को किक, पंच, हैंड मूवमेंट और ब्लॉकेज आदि बुनियादी आत्मरक्षा तकनीकें भी सिखाई गईं। सेल्फ डिफेंस के अलावा, कार्यक्रम में महिलाओं को साइबर क्राइम से बचाव, राजकोप सिटीजन ऐप का उपयोग, महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर, बाल अपराध, पोक्सो एक्ट और नशा मुक्ति गंभीर और ज़रूरी विषयों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे कानूनी रूप से जागरूक और सुरक्षित रह सकें।

विधायक रविंद्र भाटी ने ट्रेफिक रूल्स तोड़कर दिखाया टशन, क्या अब होगी कार्रवाई, देखिए Video


