Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationमहासंघ के राज्य स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाएं, जिम्मेदारी सौपी

महासंघ के राज्य स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाएं, जिम्मेदारी सौपी

राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) की राज्य स्तरीय बैठक


Deoli News 7 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी में शनिवार को राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) महासंघ प्रमुख महेंद्र सिंह चौधरी ने दूनी के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में महासंघ के राज्य स्तरीय चिंतन शिविर के दौरान प्रकट किए।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में एकजुट होकर अपनी मांग को मनवाया जा सकता है। महासंघ ने हमेशा कर्मचारियों की हितों की रक्षा की है। अपनी मांगों की पूर्ति के लिए शक्ति प्रदर्शन करने की अब जरूरत होने लगी है। प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र राणा ने प्रांतीय स्तर पर संघर्ष का रण छेड़ते हुए प्रदेशभर के कर्मचारियों को 26 दिसम्बर को जयपुर के लिए कूच करने की बात कही। प्रदेश कोषाध्यक्ष कैलाश चन्द्र, जयपुर जिलाध्यक्ष केके यादव ने कर्मचारियों की विस्तृत मांगो को रखा। उन्होंने प्रश्न किया कि आज एक नेता के पास 40 कमांडो है पर 40 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक नहीं है।

यह बताने की जरूरत आ गई है कि लोकतंत्र में बनने वाला नहीं, बल्कि बनाने वाला बड़ा होता है। कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र सिंह नरुका ने बताया कि
महासंघ के जिलाध्यक्ष राजाराम जांगिड़ व महामंत्री प्रमोद स्वर्णकार ने जिले के कर्मचारियों को जयपुर जाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी। प्रबोध संघ के प्रदेश मंत्री केसर लाल जाट, राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष परशुराम जाट, कर्मचारी नेता ओमप्रकाश रोझ, ब्लॉक अध्यक्ष कमल किशोर चतुर्वेदी, नाथूलाल बैरवा, अब्दुल्ला गाजीखान, बद्री पालीवाल, ब्रह्मराज मीणा, शिक्षक संघ सियाराम के कन्हैयालाल मीणा, महासंघ के राधाकृष्ण मीणा, कैलाश शर्मा सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने महासंघ के इस राज्य स्तरीय प्रदर्शन को सफ़ल बनाने की बात कही।

इस दौरान वक्ताओं ने आठवें वेतन आयोग की समीक्षा के साथ इसमें पेंशन भोगियों के हितों की रक्षा करने की मांग उठाई तथा संविदा, निविदा व ठेके के कर्मचारियों के नियम व वेतन भत्तों को अनुकूल बनाने पर जोर दिया। इस दौरान सर्वसम्मति से महासंघ के देवली तहसील अध्यक्ष के लिए नरेश पारीक व दूनी तहसील अध्यक्ष के लिए राजूलाल कुम्हार को मनोनीत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d