Deoli News 6 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रजापति समाज के निःशुल्क सामूहिक सम्मेलन को लेकर 7 दिसंबर को चांदली माताजी स्थित प्रजापति समाज धर्मशाला में बैठक होगी।
द्वारका प्रसाद प्रजापति ने बताया कि यह बैठक धर्मशाला अध्यक्ष रामकरण प्रजापति की अध्यक्षता में होगी। जिसमें सामूहिक विवाह सम्मेलन पर चर्चा कर योजना बनाई जाएगी। समाज द्वारा आर्थिक सहयोग, भोजन एवं टेंट लाइट आदि की निविदाएं आमंत्रित किए जाएंगे। साथ कार्य समितियों का गठन किया जाएगा। प्रजापति निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन अगले साल फरवरी माह में फुलेरी दोज पर आयोजित होगा। जिसमें समाज से प्रस्ताव भी आमंत्रित किए जाएंगे, ताकि सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाया जा सके।



