ऑपरेशन के बाद दोनों मरीज स्वस्थ और संतुष्ट
Deoli News 22 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जहाजपुर चुंगी नाका स्थित महेश नर्सिंग होम में हाल ही में दो अलग-अलग रोगियों की रीढ़ की हड्डी के जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए हैं।
अस्पताल संचालक डॉ. महेश जिंदल और डॉ. कल्पना जिंदल ने बताया कि दोनों मरीज अब स्वस्थ हैं और अपनी स्थिति से संतुष्ट हैं। डॉ. जिंदल ने बताया कि पहला मामला बूंदी निवासी 50 वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह का था। उन्हें रीढ़ की हड्डी में ” डोर्सन स्पाइन में पॉट्स स्पाइन” गंभीर बीमारी थी। इस बीमारी के कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गए थे और वह उठ-बैठ या चल नहीं पा रहा था। उसकी स्थिति पैरालिटिक हो चुकी थी। डॉ. जिंदल ने बताया कि दो अलग-अलग ऑपरेशन करके रोगी की जटिल स्थिति को ठीक किया गया।
इसी तरह देवली निवासी लाली पत्नी संतोष ग्वाला का भी एक सफल ऑपरेशन किया गया। उन्हें रीढ़ की हड्डी में L3-L4 लिस्टेस्थेसिस की समस्या थी, जिसमें उनकी हड्डी खिसक गई थी। इसकी वजह से उन्हें लगातार कमर में दर्द रहता था और चलने में भी परेशानी होती थी। डॉ. जिंदल ने बताया कि उनका “ट्रांसफॉर्मिनल लम्बर इंटरबॉडी फ्यूजन” (TLIF) ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।

इससे पहले लाली देवी ने पहले बड़े शहरों में भी अपना इलाज कराया था, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी। अब दोनों मरीज, पुष्पेंद्र सिंह और लाली देवी, स्वस्थ हैं और अपनी दैनिक गतिविधियां आराम से कर पा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि देवली में अनुभव न्यूरो सर्जन की महेश नर्सिंग होम में सेवाएं मिल रही है।
पुलिस की जीप पर चढ़कर लड़के और लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा, देखिए Video


