Deoli News 21 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री अग्रवाल पंचायत संस्था देवली के तत्वाधान में रविवार शाम वाहन रैली का आयोजन किया गया। आकाश कंछल ने बताया कि इस दौरान श्री अग्रसेन महाराज की झांकी सजाई गई।
झांकी के पीछे समाज के लोग ढोल नगाड़ों के साथ महाराजा अग्रसेन के जयकारे लगाते रहे। रैली में शामिल लोग महाराज अग्रसेन के संदेशों का प्रचार कर रहे थे। इस दौरान समाज के सभी महिला पुरुषों ने रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली शहर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी। जिसका कई जगह पर स्वागत हुआ। इस दौरान श्री अग्रवाल पंचायत संस्था के पदाधिकारी, नवयुवक मंडल, महिला मंडल एवं बालिका मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे। कंछल ने बताया कि सोमवार को श्री अग्रसेन जयंति पर सुबह 5 बजे प्रभातफेरी, 8 बजे ध्वजारोहण, 9:30 बजे हवन, 10 बजे कलशयात्रा, दोपहर 12 बजे सीनियर एवं पुरुष वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता, दोपहर 3 बजे भव्य शोभायात्रा एवं रात्रि में सामूहिक भोज होगा।



