Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskतेजाजी की शोभायात्रा एवं भंडारे में उमड़ा सैलाब

तेजाजी की शोभायात्रा एवं भंडारे में उमड़ा सैलाब


Deoli News 21 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी एरिया में स्थित तेजाजी महाराज के स्थान पर सर्व समाज द्वारा गुर्जर मोहल्ले से शोभायात्रा निकाली गई, जो कि शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए तेजाजी मंदिर पहुंची।

इस बीच शहरवासियों ने कई जगह पुष्प बरसाकर स्वागत किया, वहीं फलाहार की भी व्यवस्था की। इस दौरान कच्छी घोड़ी व मस्क बैंड की धुन पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया, वहीं तेजाजी के घोड़ले में भाव आया। तेजाजी के मंदिर पहुंचने पर ठेठ देशी अंदाज में अलगोजे पर लोक प्रस्तुति देते रहे, वहीं दूसरी ओर मशक बैंड ने भी शमां बांधी। समिति के अध्यक्ष कमलेश बैरवा, नेवरबाग तथा दीपू माली, महेंद्र बैरवा सहित ने बताया कि पारलिया अजमेर निवासी निर्मल मीणा, पुष्पेंद्र गुर्जर कुंचलवाड़ा व राजेंद्र मीणा पारलिया में भाव आया। लोक देवता के आयोजन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d