Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskजश्ने ईद मिलादुन्नबी' का आयोजन, अमन-चैन की दुआ मांगी

जश्ने ईद मिलादुन्नबी’ का आयोजन, अमन-चैन की दुआ मांगी


Deoli News 21 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के 1500वें जन्म वर्ष के मौक़े पर माहे मुबारक 27 रबी उल अव्वल को लेकर देवली शहर में ‘जश्ने ईद मिलादुन्नबी’ का एक जलसा आयोजित हुआ।

यह आयोजन प्रताप कॉलोनी स्थित गोसिया मस्जिद के चौक में हुआ, जिसका संचालन गोसिया कमेटी और आशिकाने अंबिया कमेटी द्वारा किया गया।
जलसे की शुरुआत हाफिज द्वारा कुरान की तिलावत से हुई। इसके बाद, अजमेर के बशीर कादरी, देवली के दिलकश रजा, मौलाना शाकिब रजा, हाफिज कारी मुकीम रजा, मौलाना नज्मे इफ्तिखार, मौलाना शमीउल्लाह, मौलाना नूरुद्दीन जंगी और डॉ. फहीम अख्तर सहित कई इस्लामी विद्वानों ने शिरकत की। इन उलेमाओं ने पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन और शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने इस्लाम के पांच बुनियादी स्तंभों शहादा, नमाज, रोजा, जकात और हज को मजबूती से अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान, सैकड़ों की संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने जलसे में भाग लिया। कार्यक्रम समापन पर देश की खुशहाली, सर्वधर्म सद्भाव, बेहतर जीडीपी और मुल्क में अमन-चैन के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। यह जानकारी समाज के प्रवक्ता अकील कुरैशी और सदर चांद खान ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d