Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में 11 दिवसीय नवरात्रि डांडिया महोत्सव सोमवार से शुरू

देवली में 11 दिवसीय नवरात्रि डांडिया महोत्सव सोमवार से शुरू


Deoli News 21 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मंडल, देवली के तत्वाधान में इस वर्ष नवरात्र पर 11 दिवसीय डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नगर पालिका की डांडिया महोत्सव समिति सदस्य पंकज जैन सर्राफ़ ने बताया कि यह महोत्सव 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।

यह आयोजन देवली के अटल उद्यान (दशहरा मैदान) में प्रतिदिन रात 7:15 बजे से शुरू होगा।महोत्सव में कई विशेष आकर्षण शामिल हैं। इनमें डांडिया सजावट प्रतियोगिता, गुजराती ड्रेस में कपल ग्रुप डांस, पूजा थाली प्रतियोगिता, गरबा ड्रेस प्रतियोगिता, राजपूती ड्रेस, कुर्ता-पजामा और सेल्फी पॉइंट्स। इसके अलावा, म्यूजिकल ग्रुप द्वारा लाइव गानों पर एंकर जया जयपुर और सिंगर प्रगति पारीक के साथ तीन दिवसीय डांडिया-गरबा नाइट का भी आयोजन होगा, जो 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगी।

यहां महिलाओं के बैठने के लिए अलग से विशेष व्यवस्था की गई है। इस दौरान “विशेष माताजी का दरबार” भी सजाया जाएगा। महोत्सव को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है।

रोडवेज बस बनी भीषण आग का गोला, रूह कंपा देगी यह तस्वीर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d