अस्पताल प्रबंधन को समस्या पर ध्यान देने की जरूरत
Deoli News 22 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली स्थित राजकीय उप जिला अस्पताल में खराब एयर कंडीशनरों की वजह से मरीजों को गर्मी और उमस से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, आपातकालीन (इमरजेंसी) वार्ड और उसके आगे के जनरल वार्ड में लगे एयर कंडीशनर या तो पूरी तरह से काम नहीं कर रहे हैं या उनकी कूलिंग पर्याप्त नहीं है। कुछ एसी से तो पानी भी टपक रहा है, जिससे उनकी उपयोगिता और भी कम हो गई है। इसी तरह के ऊपर वार्ड में भी पर्याप्त कूलिंग नहीं आ पा रही है। जबकि बीते कुछ दिनों से बारिश रुकने के बाद तेज धूप और उमस बढ़ गई है, जिससे मरीजों को गर्मी और घुटन का सामना करना पड़ रहा है, खासकर रात के समय।
ऐसे में, अस्पताल में लगे लाखों रुपए के इन एयर कंडीशनरों का पूरा लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल प्रबंधन को जल्द से जल्द इन एयर कंडीशनरों की मरम्मत करानी चाहिए, ताकि ये मरीज और उनके परिजनों को राहत दे सकें। एसी की मरम्मत से न केवल मरीजों को गर्मी से निजात मिलेगी, बल्कि अस्पताल में लगे इन उपकरणों का सही इस्तेमाल भी हो पाएगा।

महिला की पीठ पर बरसाए जमकर कोड़े, भीड़ भी नहीं रोका उसे, देखिएं Video


