Deoli News 22 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध से बनास नदी में छोड़े जा रहे पानी के चलते राजमहल रपट पर सोमवार तड़के एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बह गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
जबकि प्रशासन ने रविवार शाम को रपटे के दोनों ओर मिट्टी डलवाकर रास्ता बंद कर दिया था। लेकिन रात 10 बजे बाद कुछ लोगों ने जेसीबी से मिट्टी हटाकर रास्ता खोल दिया। दूनी थाना पुलिस ने रपटे पर 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। फिर भी वाहनों की आवाजाही जारी है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग का उपयोग अवैध बजरी परिवहन के लिए किया जाता है। भारी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तेज बहाव में भी रपटे से गुजरती हैं। पिछले कुछ महीनों में आधा दर्जन से अधिक वाहन यहां पानी में बह चुके हैं।
प्रशासन समय-समय पर चेतावनियां जारी करता है। लेकिन लोग इनका पालन नहीं कर रहे हैं और न ही कोई स्थाई समाधान सामने आ रहा है। रविवार रात भी प्रशासन द्वारा रास्ता बंद करने के कुछ घंटों बाद ही कुछ लोगों ने रास्ता खोल दिया।
महिला की पीठ पर बरसाए जमकर कोड़े, भीड़ भी नहीं रोका उसे, देखिएं Video


