Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशक्तिपीठों पर पहुंचे श्रद्धालु, इस साल खास होगी नवरात्रि

शक्तिपीठों पर पहुंचे श्रद्धालु, इस साल खास होगी नवरात्रि

10 दिनों तक चलेगा डांडिया और पूजा का दौर


Deoli News 22 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शारदीय नवरात्र का उत्सव सोमवार को शुरू हो गया है, और इस बार यह पर्व पूरे 10 दिनों तक चलेगा। सुबह शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ ही मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा का सिलसिला शुरू हो गया है।

पं मुकेश गौतम के अनुसार घट स्थापना का शुभ समय सुबह 6:19 से 10:49 तक था। इसके बाद चर, लाभ और अमृत के शुभ चौघड़िए दोपहर 1:50 से सूर्यास्त तक रहेंगे। नवरात्रि के पहले दिन भक्तों ने मां शैलपुत्री की आराधना की। पंचमी तिथि दो दिनों तक रहने की वजह से इस बार नवरात्र 1 अक्टूबर तक चलेगी और 2 अक्टूबर को देशभर में विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा। देवली में इस उत्सव का रंग पूरे शबाब पर है।

हिंगलाज माता मंदिर, दूनी के दूणजा माता मंदिर, राजमहल के वन माता मंदिर, और कुंचलवाड़ा के बिजासन माता मंदिर जैसे प्रमुख शक्तिपीठों पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। गौरतलब है कि कुचलवाड़ा बिजासन माताजी लकवा रोगियों और चांदली स्थित हिंगलाज माता नेत्र रोगियों को ठीक करती हैं। इधर, शहर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रहेगी। पटवा बाजार, नगरपालिका द्वारा अटल उद्यान, और हनुमान नगर नवयुवक मंडल द्वारा हनुमान नगर में डांडिया कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मदन दिलावर का बेतूका बयान, हादसे तो होते रहते है…स्कूल हादसे पर यह क्या बोले

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d