Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअग्रसेन जयंती : कलश यात्रा निकाली, शोभायात्रा में शामिल हुए लोग

अग्रसेन जयंती : कलश यात्रा निकाली, शोभायात्रा में शामिल हुए लोग


Deoli News 22 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री अग्रवाल पंचायत संस्था के तत्वाधान में सोमवार को अग्रसेन महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर कई धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। पूर्व अध्यक्ष आकाश कंछल ने बताया कि महोत्सव में कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह प्रभातफेरी से हुई।

संस्था के अध्यक्ष त्रिलोक मंगल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद समाज की महिलाओ की ओर से शहर के मुख्य मार्गो में कलश शोभायात्रा निकाली गई, जो जहाजपुर चुंगी नाका से शुरू होकर अग्रवाल धर्मशाला पहुंची। दोपहर में पुरुष वर्ग के लिए खेलकूद व अन्य प्रतियोगिताएं हुई। शाम को समाज के लोगों की ओर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा अग्रवाल धर्मशाला से शुरू होकर छतरी चौराहा होते हुए ममता सर्कल से वापस अग्रवाल धर्मशाला पहुंची।

जहां यात्रा का विसर्जन हुआ। यात्रा में महाराजा श्रीअग्रसेन की झांकी के पीछे समाज के लोग जयकारे लगाते हुए चले। इस दौरान आतिशबाजी की गई। इससे पहले सोमवार को अग्रवाल समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर आयोजन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम व पारितोषिक वितरण के साथ हुआ। इससे पहले रविवार की शाम को अग्रवाल समाज के युवाओं द्वारा एक विशाल वाहन रैली निकाली गई। जिसमें समाज के युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों ने भाग लिया। रैली अग्रवाल धर्मशाला से शुरू हुई जो शहर के छतरी चौराहा, ममता सर्कल, पेट्रोल पंप सर्कल, एसबीआई चौराहा, मुख्य बाजार, बस स्टैंड होती हुई अग्रवाल धर्मशाला पहुंचकर समाप्त हुई।

इस दौरान संस्था के संरक्षक बृजकिशोर गोयल, मंत्री रूपम जिंदल, उपाध्यक्ष शिरीष गोयल, कोषाध्यक्ष रविंद्र सिंहल, रमेश जिंदल, नवयुवक मंडल अध्यक्ष प्रमोद मंगल, रमेश गोयल, आकाश कंछल, पुनीत जिंदल, दीपक गर्ग आदि सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

किरोड़ी लाल ने फिर उजागर किया बड़ा घोटाला, कहा SOG से जांच करवाऊंगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d