Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में 11 दिवसीय नवरात्र डांडिया महोत्सव शुरू

देवली में 11 दिवसीय नवरात्र डांडिया महोत्सव शुरू


Deoli News 23 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मण्डल द्वारा आयोजित 11 दिवसीय शारदीय नवरात्र डांडिया महोत्सव का सोमवार रात अटल उद्यान स्थित टीनशेड परिसर में धूमधाम से आगाज हुआ।

डांडिया महोत्सव समिति के सदस्य उत्तम भारद्वाज ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन पं अनुज शर्मा ने पंकज जैन सर्राफ और ज्योति जैन से विधिवत पूजा अर्चना करवाकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन, पूर्व पालिका अध्यक्ष कैलाश सोनी और पार्षद पंकज जैन, कुंदन नथैया, छाया चौधरी, लोकेश लक्षकार ने फीता काटकर किया। इस दौरान जयपुर की एंकर जया और विनोद धर्माणी ने मंच संचालन किया। डांडिया महोत्सव में प्रतिदिन आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे और माताजी का भव्य दरबार सजाया जाएगा।

महोत्सव की व्यवस्था की जिम्मेदारी डांडिया महोत्सव समिति के सदस्य अनुज खटीक, पराग भारद्वाज, सिरज साहू, गोविंद कुमार और दीपक मेघवंशी ने संभाली है। यहां महिलाओं के लिए बैठने की अलग से व्यवस्था की गई है।

ऊपर से गुजर रहा था लेपर्ड, नीचे बेखबर लोगों को देखकर लगा घूर्राने, फिर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d