एसडीओ को ज्ञापन सौपा
Deoli News 1 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में जाने वाली निजी बसों एवं वाहनों से की जा रही राशि की वसूली के विरोध में प्राइवेट व निजी वाहन संचालकों ने देवली एसडीओ मनोज कुमार मीणा को ज्ञापन सौपा है।
ज्ञापन में बताया कि निजी बसें एवं टैक्सी वाहन बस स्टैंड परिसर से आमजन को यातायात की सुविधा देते हैं। लेकिन हाल ही में नगर पालिका की ओर से जरिए नीलामी राशि वसूलने का काम शुरू किया गया है। इसके तहत बस स्टैंड के भीतर खड़ी निजी बसों से 100 रुपए, टैक्सी वाहनों से 50 रुपए तथा ई रिक्शा से 20 प्रति ट्रिप के हिसाब से राशि लिया जाना निश्चित किया है। जबकि आसपास की नगर पालिकाओं में इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि देवली नगर पालिका की ओर से वसूली की जा रही है। जिससे निजी वाहन संचालकों में नाराजगी है। वही इसे अनुचित बताया है। ज्ञापन में निजी वाहनों से की जाने वाली वसूली का विरोध किया एवं सात दिन के भीतर यह कार्रवाई बंद नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी दी गई। ज्ञापन सौपने में अल्ताफ हुसैन, विजय मीणा, शंभू, कालू, गोविंद, मुकेश, पुखराज, सौभाग्य समेत वाहन चालक संचालक मौजूद थे।



