Deoli News 1 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री अग्रवाल पंचायत संस्था देवली के तत्वाधान में आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत मंगलवार को जुनियर वर्ग के छात्र छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई।
दोपहर में अग्रवाल पंचायत विश्रामगृह में बच्चो के लिए पार्सल गेम, रेस, कॉर्नर गेम, चेयर रेस, जंबलवर्ड, आशुभाषण, दो मिनट युगल एकेंट का आयोजन हुआ। इस दौरान नन्हे बच्चो ने मनमोहक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रमोद मंगल, दीपक गर्ग, सौरभ गोयल, विकास मंगल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी श्रृंखला में बुधवार को बालिका खेलकूद व अग्रवाल सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।


