Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpमंत्री नागर ने उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

मंत्री नागर ने उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक


Deoli News 1 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रभारी व ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने उपचुनाव को लेकर मंगलवार को बीसलपुर सर्किट में देवली शहर मंडल के कार्यकर्ताओं से सुझाव व फीडबैक लिया। उन्होंने उपचुनाव के तहत कार्यकर्ताओं से तैयार रहने को कहा।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली और उनका मौके पर ही समाधान किया। इसके साथ ही पार्टी के सदस्यता अभियान की भी समीक्षा की। साथ ही अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से एक होकर चुनाव लड़ने की बात कही। साथ ही पार्टी के लिए एकजुट होने को कहा। ऊर्जा मंत्री के साथ जिला अध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने भी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और हर बूथ को मजबूत करने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री दीपक संगत, जिला उपाध्यक्ष खेमराज मीना, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष उदयलाल गुर्जर, जिला महामंत्री छीतर डागर, नगर पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन, बीजेपी नेता सत्यनारायण माहेश्वरी, महेश मंगल, अंकित जैन, राकेश ओसवाल, नवल किशोर चतुर्वेदी, हनुमान बलसोरा, आरपी धाकड़, सुरेश अग्रवाल, उमाशंकर खुटेटा, रामलाल सेन, महावीर सिंह, प्रमोद मंगल, पार्षद संतोष ग्वाला, पवन सिंहल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d