Deoli News 2 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा देहात मंडल देवली की संगठनात्मक बैठक चांदली माताजी परिसर में हुई। इसमें ऊर्जा मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर मुख्य अतिथि, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता, विशिष्ट अतिथि ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष उदयलाल गुर्जर, जिला महामंत्री दीपक संगत, जिला उपाध्यक्ष खेमराज आदि थे।
वहीं ओबीसी मोर्चा महामंत्री छीतर डागर व मंडल अध्यक्ष सांवरिया बैरागी भी मौजूद थे। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने बूथ पर बीजेपी को उप चुनाव में विजय दिलवाने का संकल्प लेना होगा। साथ ही घर-घर जाकर लोगो को पीएम मोदी और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताना होगा। जिससे कि भाजपा सरकार के कार्यों का आमजन को पता लगा सके। इस दौरान अजय सिंह, रामदेव धाकड़, विनोद माहूर, बनवारी वैष्णव, सुमित नामा, महावीर माली, राजकुमार, राजेश गुर्जर, हेमराज गुर्जर, राकेश, किशन मीना, महावीर धाकड़, रामजस सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि है कि प्रभारी मंत्री, भीलवाड़ा सांसद समेत नेता पिछले काफी वक्त से देवली उनियारा विधानसभा में कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं। पार्टी स्थानीय विधानसभा में इस वजह से भी फोकस कर रही है कि पिछले दो चुनाव में भाजपा को लगातार दो बार हार का सामना करना पड़ा।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई
भाजपा नेता प्रो. विक्रम सिंह गुर्जर ने मंगलवार को देवली शहर के मुख्य बाजार, गांवडी, सरोली, दूनी व चांदसिंहपुरा में लोगों से मिलकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। गुर्जर ने मिस्ड कॉल के जरिए नए सदस्य बनाएं तथा उन्हें पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बीजेपी राष्ट्रवादी पार्टी है। जिसका उद्देश्य केवल राष्ट्र निर्माण है।


