Jahazpur News 2 अक्टूबर (आज़ाद नेब) जलझूलनी एकादशी पर बेवाण पर हुए पथराव को लेकर हिन्दू संगठनों ने एक अक्टूबर को 12 सूत्रीय मांगों को लेकर बस स्टैंड पर महापड़ाव किया। यह विरोध प्रदर्शन सांसद विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों की वार्ता के बाद महापड़ाव देर रात खत्म हो गया।

सांसद दामोदर अग्रवाल ने बताया कि बेहद सौहार्दपूर्ण वातावरण में जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, सीएमओ से सारे विषयों पर चर्चा की। पुलिस एवं प्रशासन ने सभी विषयों पर संतोषजनक कार्रवाई भी की और कुछ विषय ऐसे है, जिन पर त्वरित समाधान नहीं हो सकता। इसके लिए उचित समय मांगा है। इस आंदोलन का पटाक्षेप संतोषप्रद हो गया है और जो आश्वासन सरकार से मिले हैं व चर्चा हुई वैसा ही होगा। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जहाजपुर में जो घटना घटित हुई पुलिस ने लगातार गिरफ्तारियां की है। पिछले 24 घंटों में सफलता मिली है। दोनों पक्षों से संवाद चल रहा है। पक्षों के जो समस्या का निराकरण है। प्रशासन व पुलिस दोनों उसमें लगी हुई है। बिना नं की गाड़ियां व शराब पीकर गाड़ी चलाना। इस तरह के टारगेट मैंने पुलिस को दिए हैं। कुछ असामाजिक, अपराधिक, हिस्ट्रीशीटर है उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। शराब, अवैध शराब, जुआ, सट्टा, नशे के कारोबार मे लिप्त है उन लोगों पर नकेल कसी जाएगी।
इन असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई होगी तो यहां पर वापस शांति व्यवस्था कायम होगी। गौरतलब है कि महापड़ाव को लेकर कस्बे में सोमवार सुबह से बाजार बंद रहे चाय-पान की दुकानों के साथ ही मेडिकल स्टोर भी नहीं खुले हैं। पड़ाव में जिले भर से हजारों लोग शामिल हुए थे। ये लोग अपनी मांगों पर अड़े हुए थे।
मस्जिद के सामने जाने का किया प्रयास
दोपहर में लोगों का एक जत्था जहां बेवाण रखा गया है, वहां पहुंचे और वहां से सामने ही स्थिति उस मस्जिद की ओर जाने का प्रयास किया, जहां से बेवाण पर पथराव किया। इस बीच, पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए इन लोगों को जाने से रोका था। इस दौरान कुछ दुकानों के बोर्ड व एक मकान के केमरे तोड़ने की कोशिश की। दुकानों के बोर्ड फाड़ दिए। इसी तरह लाठियां लेकर समुदाय विशेष मोहल्ले में जाकर नारेबाजी का मामला भी सामने आया है।



