नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन
Deoli News 23 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में भाजपा शहर मंडल की ओर से मंगलवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ. अलका सिंह गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया और मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। सांसद डॉ. अलका सिंह ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रखर राष्ट्रवादी थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ का ऐतिहासिक उद्घोष किया था। आज पूरा देश उनके त्याग और बलिदान को नमन करता है। शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ. अलका सिंह गुर्जर का दुपट्टा ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान एसटी मोर्चा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार मीणा, मंडल उपाध्यक्ष नवल चतुर्वेदी, दिनेश जैन, नवनीत धाकड़, मुकेश मीणा, किशन बैरवा, राजकुमारी सेन, शिव धाकड़, महावीर प्रसाद जैन, विमल जैन, पदम जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष सांवरिया बैरागी, महेश अग्रवाल, योगेंद्र सिंह, दशरथ शर्मा, कुलदीप शर्मा, लक्ष्मीनारायण गुर्जर व विजेंद्र सिंह सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



