(बिज़नेस न्यूज़)
Deoli News 23 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में मंगलवार को हीरो मोटर्स की ओर से एचएफ डीलक्स बाइक माइलेज टेस्टिंग कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी के रजिस्टर्ड वर्कर्स वेदप्रकाश भी मौजूद थे।
कैंप के दौरान कंपनी के विशेषज्ञों ने 10 ग्राहकों के साथ गोयल पेट्रोल पंप से फ्यूल डलवाकर पेच की बावड़ी टोल तक करीब 50 किलोमीटर की यात्रा के लिए रवाना किया। इस टेस्टिंग ट्रिप को कंपनी के जनरल मैनेजर दिनेश गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के बाद इन बाइक्स में पेट्रोल खपत का तकनीकी मापन किया गया। इस टेस्टिंग में प्रमोद ने 109.35 प्रति लीटर के माइलेज के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि शुभम पाराशर 98.35 किमी और रणजीत 97.71 किमी प्रति लीटर के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
कंपनी के अधिकारियों ने बेहतर माइलेज के लिए बाइक को 50 की स्पीड से नीचे चलाने की सलाह दी। कार्यक्रम में जनरल मैनेजर दिनेश गोयल ने विजेता प्रतिभागियों का माल्यार्पण कर मिठाई खिलाई। वही “माइलेज का हीरो” सर्टिफिकेट का अचीवमेंट औऱ गिफ्ट भी दिया गया। जनरल मैनेजर दिनेश गोयल का कहना है कि यह माइलेज एक्सपेरिमेंट एक गाड़ी का नहीं है, बल्कि 10 गाड़ियों का एक साथ किया गया है, जिसकी कोई भी ग्राहक जांच कर सकता है।



