Tuesday, June 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमरीजों को बांटे किट, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

मरीजों को बांटे किट, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा


Deoli News 23 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवड़ावास-जूनिया में मंगलवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में उपखंड अधिकारी रूबी अंसार और तहसीलदार दूनी ने टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित किए और शिविर का जायजा लिया।

शिविर में ब्लॉक डॉट्स सुपरवाइजर खेमराज चौधरी ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत दवा व पोषण के महत्व की जानकारी दी। स्वास्थ्य टीम ने एनसीडी जांच, मौसमी बीमारियों व टेलीमेडिसिन सेवाओं के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान प्रसाविका नीरू गुर्जर व चंद्रकांता ने गर्भवती महिलाओं की जांच की, जबकि नर्सिंग ऑफिसर मंजू मीणा ने किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव और एचपीवी वैक्सीन के बारे में बताया। लैब टेक्नीशियन मनोज व महेश कुमार शर्मा ने नमूना परीक्षण सेवाएं दीं।

टीकाकरण सत्र में बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए गए। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंच रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d