Deoli News 22 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय देवली शाखा विवेकानंद कॉलोनी में शनिवार को रक्षाबंधन महोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम में जयपुर से आई राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी चंद्रकला दीदी मुख्य रूप से थी। वे वैशाली नगर जयपुर की इंचार्ज होने के साथ प्रखर वक्ता भी हैं। ब्रह्माकुमारी चंद्रकला दीदी ने कहा कि सही मायने में रक्षाबंधन का महत्व पांचों विकारों का त्याग कर परमात्मा की स्मृति में रहना है। ऐसा करने पर परमात्मा संसार की विभिन्न परिस्थितियों में हमारी रक्षा के लिए सदैव उपस्थित रहते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामसिंह शक्तावत कुचलवाड़ा मय टीम उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रोशन अली ने की।
इस अवसर पर उपस्थित भाई-बहनों को ईश्वरीय राखी बांधी गई। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
देवली में शतरंज प्रतियोगिता रविवार को, नयागांव से देहलवालजी मंदिर के लिए पदयात्रा रवाना


