Deoli News 24 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आचार्य विशुद्ध सागर के शिष्य मुनि आदित्य सागर का 26 जून को देवली में संघ सहित मंगल प्रवेश होगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है।
समाज के प्रवक्ता चांदमल जैन ने बताया कि मुनि का सुबह 7 बजे जहाजपुर चुंगी नाके पर मंगल प्रवेश होगा। इस दौरान समाज के लोग मुनि का स्वागत व अगुवानी करेंगे। मुनि आदित्य सागर को जहाजपुर चूंगी नाके से जुलूस के रूप में छतरी चौराहा तथा यहां से चंद्र प्रभु मंदिर होते हुए पार्श्वनाथ धर्मशाला लाया जाएगा। इस बीच कई जगहों पर मुनि का पाद प्रक्षालन होगा। वही विशेष तौर पर श्रीचंद्र प्रभु मंदिर पर समाज की ओर से पद प्रक्षालन कर आरती की जाएगी। मुनि के स्वागत को लेकर शहर में होर्डिग व बैनर लगाए जा रहे हैं। वहीं धर्मावलंबियों से मंगल प्रवेश पर पहुंचने की बात कही गई है।




